लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

Ankita | 14 फ़रवरी 2023 at 10:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल/

उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्मस्तिका धाम श्री चिंतपूर्णी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं। माता चिंतपूर्णी मंदिर में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसे विश्व स्तरीय धार्मिक पयर्टन मानचित्र पर अंकित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुई कही।

उन्होंने बताया कि श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास हेतू विभिन्न स्कीमें संचालित की जा रही हैं। राघव शर्मा ने बतांया कि प्रसाद स्कीम के तहत माता के मंदिर का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा माधो का टीला प्रोजेक्ट तथा पुराने बस अड्डे पर प्रतीक्षालय कक्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में सीवरेज़ स्कीम और पीने की पानी की योजनाओं को मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को श्री चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]