Loading...

मारकंडेय नवयुवक मंडल सतीवाला द्वारा मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

28 युवाओं ने लिया हिस्सा

HNN/ नाहन

नेहरु युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से “मारकंडेय नवयुवक मंडल सतीवाला” द्वारा विश्व साइकिल दिवस मनाया गया, जिसमें 28 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में सर्वप्रथम नाहन ब्लॉक स्वयंसेवी शीतल के द्वारा विश्व साइकिल दिवस के विषय में जानकारी दी गई।

उन्होंने हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसको मनाने के पीछे कि एक सबसे बड़ी वजह है लोगों को साइकिल के महत्व को समझाया जा सके।

साइकिल चलाने से इंसान का शरीर हेल्दी रहता है और बहुत एक्टिव भी रहता रहता है। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे हृदय स्वास्थ को बेहतर बनाता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, मांसपेशियों को मजबूत बनता है, कैंसर के जोखिम कम करता है, तनाव कम करता है, इससे सहन शक्ति बढ़ती है।

इसी जानकारी को ध्यान मे रखते हुए युवाओ द्वारा साइकिल दौड़ लगाई गई। इस कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र नाहन के एनवायवी शीतल , कैलाश और मारकंडेय नवयुवक मंडल सतीवाला के प्रधान कृष्ण चंद जी मौजूद थे।