Loading...

मुख्यमंत्री जी पच्छाद में जल्द करवाएं डॉक्टरों की नियुक्ति – जी.आर. मुसाफिर

Shailesh Saini 6 Aug 2025 Edited 6 Aug Quick read

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखी पाती, बोले विधानसभा क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार
हिमाचल नाऊ न्यूज़, सराहां:

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा है कि क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों के 25 खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
मुसाफिर ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया कि पच्छाद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है।

डॉक्टरों की भारी कमी के कारण स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से पांच अस्पतालों का जिक्र किया है, जहाँ तत्काल डॉक्टरों की तैनाती की आवश्यकता है।

इन अस्पतालों में सीएचसी सराहन, सीएचसी मांगरह, सिविल हॉस्पिटल राजगढ़, सीएचसी डांग्यार और पीएचसी कोटी पडोग शामिल हैं।

जी.आर. मुसाफिर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पच्छाद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। बरहाल यह कदम कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।