HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज नवमी पर जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां पहुंच कर पूजा-अर्चना की और इसके साथ ही मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने कन्या पूजन भी किया। बता दें कि जयराम ठाकुर सुबह परौर में आयोजित राधा स्वामी सत्संग में भी शामिल हुए।
उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीँ, चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे हैं। यहां सुबह से ही माँ के भक्तों की लाइने लगी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





