लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, बोले-

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2022 at 6:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब शिमला में माथा टेका। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान संत, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे, जिन्होंने न केवल खालसा पंथ की स्थापना की बल्कि मानवता के लिए भी अतुलनीय योगदान दिया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल अत्याचार के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जब वह नौ वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने पिता गुरु तेग बहादुर जी को कश्मीरी पंडितों को मुगलों के अत्याचार से बचाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी धार्मिक स्थलों में बिजली के मीटरों पर व्यवसायिक दरों के स्थान पर घरेलू दरों पर शुल्क लेने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी क्योंकि ये धार्मिक संस्थाएं मानवता की सेवा कर रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से लंगर सेवा के लिए 11,000 रुपये देने  की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिमला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]