Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधा

PARUL 28 Oct 2024 Edited 28 Oct 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वे कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में हुई 10 विधायकों की बैठक भाजपा से जुड़ी हो सकती है।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी की अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान की मंजूरी के बाद फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा, सुक्खू ने बिजली बोर्ड के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को अपने पांव पर खड़ा होना होगा और सरकार की सब्सिडी पर निर्भर नहीं रहना होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड को दी जाने वाली अनुदान राशि को गांव के किसानों पर लगाया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।