लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मेडिकल कालेज नाहन में फिर हांफी मुख्य अल्ट्रासाउंड मशीन

NEHA | 10 अक्तूबर 2024 at 3:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इससे पहले दूसरी मशीन भी हुई थी खराब, मरीज झेल रहे दिक्कतें

HNN/नाहन

नाहनः मेडिकल कालेज नाहन की मुख्य अल्ट्रासाउंड मशीन हांफ गई है। इस मशीन के खराब होने के चलते मरीजों को खासतौर से गर्भवती महिलाओं को जांच संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जबकि इससे पहले भी एक मशीन 10 दिन खराब रह चुकी है। इस मशीन के ठीक होते ही अब मुख्य मशीन ने भी जवाब दे दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि मेडिकल कालेज प्रबंधन की ओर से टेक्नीशियन को बुला लिया गया है। बावजूद इसके वीरवार दोपहर बाद भी मशीन ठीक नहीं हो पाई थी। मेडिकल कालेज में हजारों की ओपीडी होने के बावजूद केवल तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की गई हैं। अल्ट्रासाउंड को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को उठानी प़ड़ती हैं, जो जिले के दूरदराज इलाकों के मेडिकल कालेज पहुंचते हैं। यही नहीं मरीजों को सेम डेट में इसकी सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में लंबी तारीख के बावजूद मशीन के खराब मिलने पर मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मरीजों के द्वारा इस अव्यवस्था को लेकर कई बार सवाल भी उठाए गए हैं। लेकिन मेडिकल कालेज की अल्ट्रासाउंड समेत अन्य व्यवस्थाएं भी पटरी पर नहीं लौट रही हैं। फिलहाल, मेडिकल कालेज के रेडियोलॉजी विभाग की ओर से अन्य मशीनों की सेवाएं लेकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में यदि पहले खराब हुई मशीन फिर हांफती है तो मरीजों को और भी ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

उधर, मेडिकल कालेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. अमिताभ जैन ने बताया कि पहले खराब हुई मशीन को ठीक कर लिया गया है। दूसरी मशीन को भी ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसे ठीक कर सेवाएं नियमित की जाएंगी। टेक्नीशियन मशीन को ठीक करने में लगे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]