लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मेले के आखिरी दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किये पवित्र गुफा के दर्शन, 1371 बकरे चढ़ाए गए दरबार में

PRIYANKA THAKUR | 14 अप्रैल 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चल रहे चैत्र मेलों का बुधवार को पूजा अर्चना के साथ समापन हुआ। बता दें कि आखरी दिन भी बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। 2 वर्ष बाद बाबा के भक्तों ने बिना किसी रोक-टोक के पवित्र गुफा के दर्शन किए।

इस दौरान भक्तों ने बाबा के दरबार में 1371 बकरे चढ़ाए। मेले के दौरान शुरू से लेकर अब तक 6.25 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं चैत्र माह महीने के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से छह करोड़ 33 लाख रुपए का चढ़ावा अर्पित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]