लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मेले समृद्ध संस्कृति के परिचायक – सरवीण चौधरी

PRIYANKA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 11:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मेलों में मनोरंजन के साथ बढ़ता है आपसी भाईचारा

HNN / धर्मशाला

मेले मनोरंजन का साधन होने के साथ साथ हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक भी हैं। मेलों के आयोजन से लोगों में प्यार, सद्भावना, पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होती है । यह विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने डोहब में एक दिवसीय छिंज मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परम्परा के साथ हमारा समृद्ध इतिहास जुड़ा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेलों में जहाँ पर मनोरंजन होता है वहीं पर आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। सामाजिक न्याय मंत्री ने स्टेज के लिए सीढ़ियां बनाने ले लिए 3 लाख, स्टेज पर छत बनाने के लिए एक लाख, मेला कमेटी को 31000 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने डोहब पंचायत के नरयाल में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की तथा वार्ड 6 और 7 के श्मसान घाट की मुरम्मत हेतु 50 हजार रुपये देने घोषणा भी की।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्टेज के ऊपर से गुजर रही तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त उन्होंने पहलवानों को पुरस्कृत किया। मंत्री ने गाँव में लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के आदेश के साथ प्रेषित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]