लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा (चुवाड़ी)

विधानसभा अध्यक्ष ने लाहडू छिन्ज मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, आयोजन समिति को 41 हजार की धनराशि देने की घोषणा

लोकसंस्कृति का उत्सव
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को भटियात क्षेत्र के लाहडू कस्बे में बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित छिन्ज मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्यौहार हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल आनंद और मनोरंजन के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और लोकपरंपराओं को सहेजने का भी सशक्त माध्यम हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नशे से दूर रहकर युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को शारीरिक क्षमता दिखाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं।

हिमाचल की धार्मिक परंपराएं प्रेरणादायक
पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। प्रदेश के मेले और उत्सव हमारी लोककला, लोकनाट्य और सामुदायिक एकता की जीवंत छवि को दर्शाते हैं। इनसे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

मेला आयोजन समिति को 41 हजार की घोषणा
विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता का भी आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सामूहिक भागीदारी
इस मौके पर मेला आयोजन समिति ने कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य चेला कृष्ण चंद, मेला समिति अध्यक्ष एवं राज्य सहकारी बैंक सदस्य राजकुमार चम्बियाल, एसडीएम पारस अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी और थाना प्रभारी रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]