HNN / ऊना
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले का वीरवार को शानदार आगाज हुआ। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया और मन्नते मांगी। मेले में दौरान स्थानीय बाजारों में श्रद्धालुओं की आमद से खूब चहल पहल रही। वहीं मेले को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध पहले ही किए हुए हैं।
पार्किंग को लेकर उचित व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से एक कंट्रोल रूम और सूचना केंद्र स्थापित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की हर गतिविधि पर नजर रहे। जगह-जगह पुलिस बैरियर लगाए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था उचित रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, धौलीधार सेवा सोसायटी के महंत शादीलल गोस्वामी ने बताया कि चरण गंगा में देर रात से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने चरण गंगा में स्नान किया और पवित्र धूने के दर्शन किए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





