लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मैड़ी में चल रहे होला मोहल्ला की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मेला क्षेत्र पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू, कहा….

PRIYANKA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 5:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

मैड़ी में चल रहे होला मोहल्ला मेले की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए आज हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू मेला क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से तमाम व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ मेला संचालन में जुटी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ भी मुलाकात करते हुए सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे।

इस दौरान डीजीपी ने कहा कि करीब 2 साल के अंतराल बाद इस मेले का आयोजन किया जा रहा है, इस परिस्थिति में मेले का महत्व भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मेला क्षेत्र में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी सुरक्षा का जिम्मा करीब 1000 पुलिस कर्मचारियों को सौंपा गया है। हालांकि 18 मार्च को इस मेला क्षेत्र में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, इन परिस्थितियों के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की नफरी को भी बढ़ाने पर विचार मंथन किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]