लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मौसम की बेरुखी से तपने लगे पहाड़, छह जिलों लू चलने का अलर्ट

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में अब मौसम की बेरुखी से पहाड़ तपने लग गए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल के छह जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर व सोलन में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। गर्म हवा के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी। मैदानों के साथ पहाड़ों पर भी गर्मी का असर होगा। प्रदेश में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है।

दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर बाद कई शहरों में गर्म हवा (लू) चल रही है। रविवार धर्मशाला में वर्ष 2009 के बाद सबसे अधिक गर्म दिन रहा। धर्मशाला में जून 1995 में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। जून, 2009 में 37.2 और रविवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]