लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 169 चालान कर वसूला जुर्माना

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 5:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 169 चालान कर 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इनमें खतरनाक ड्राइविंग के दो, ओवरस्पीड के 29, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पांच, बिना हेलमेट के 21, बिना सीट बेल्ट के 14 व अन्य में 98 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर छह चालान कर 600 रुपये जुर्माना किया गया। उधर एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम हादसों को भी कम कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]