लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस हुई सख्त, रात को भी लगाए जा रहे हैं नाके

PRIYANKA THAKUR | 5 दिसंबर 2022 at 4:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शिमला पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने व गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन सुनने या रैश ड्राइविंग करते हुए पाए जाने पर चार दिन में 1500 चालान किए हैं। ये आंकड़ा शिमला जिला का ही है। दिन के अलावा पुलिस रात के समय भी नाके लगा रही है।

रैश ड्राइविंग व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान एल्को सेंसर व स्पीडो मीटर से किए जा रहे हैं। पुलिस ने 30 नवंबर को 475 चालान काटकर दो लाख 29 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला है। पहली दिसंबर को 475 चालान काट कर एक लाख 68 हजार 500 रुपये, दो दिसंबर को 270 चालान कर एक लाख 80 हजार रुपये, तीन दिसंबर को 377 चालान कर दो लाख 33 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें ज्यादातर चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के हैं। शिमला पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। हर दिन पुलिस चालान करने के साथ वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी कर रही है, ताकि हादसों को कम किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]