HNN/ कुल्लू
मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में नेपाली युवक विशाल की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कार्यवाही मिली है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें, मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में बीते दिन नेपाली मूल के युवक विशाल की हत्या का मामला सामने आया था और पुलिस को युवक का शव जंगल में दफनाया हुआ मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी थी और अब कुल्लू पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि दोनो आरोपियों को हरियाणा पुलिस की मदद से कुरूक्षेत्र से काबू करके कुल्लू लाया गया है। दोनो आरोपियों की पहचान देवेन्द्र छन्तयाल तथा सत्यप्रकाश पुनमगर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने जब दोनो से पूछताछ की तो पता चला कि 28 नवम्बर की रात को बरशैणी से थोड़ा नीचे बुहचू नामक स्थान पर इन दोनो ने विशाल तथा दल बहादुर के साथ मिलकर शराब का सेवन किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद इनका आपस में लड़ाई-झगड़ा हो गया। इन दोनो ने मारपीट के दौरान दल बहादुर को सड़क से नीचे गिरा दिया तथा विशाल को मार कर झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद इन दोनों ने उसी रात को ही जमीन खोदकर विशाल के शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया था ताकि किसी को भी इस बारे में पता ना चल सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group