Loading...

युवा जोश के साथ विकास का एजेंडा, देवनी में रोहित शर्मा के समर्थन में बढ़ता जनसैलाब

Shailesh Saini • 2 Hours Ago • 1 Min Read

सशक्त गांव, समृद्ध गांव” के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरे रोहित, युवाओं में खासा उत्साह

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन देवनी (सिरमौर):

पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच ग्राम पंचायत देवनी में इस बार माहौल पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार रोहित शर्मा के चुनावी मैदान में उतरते ही यहां की राजनीतिक तस्वीर में नया मोड़ आ गया है।

खासकर युवा वर्ग में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में उनके समर्थन की लहर साफ महसूस की जा रही है।रोहित शर्मा एक शिक्षित, सक्रिय और ऊर्जावान युवा चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें मिल रहा अपार समर्थन इस बात का संकेत दे रहा है कि ग्रामीण अब परंपरागत राजनीति से हटकर विकास और काम करने वाले नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं। गांव-गांव में लोगों का कहना है कि अब पंचायत को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो नई सोच के साथ जमीनी स्तर पर बदलाव ला सके।

रोहित शर्मा ने अपने चुनावी अभियान में केवल वादों तक सीमित न रहकर विकास का स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया है। उन्होंने पंचायत में बेहतर सड़कों का जाल बिछाने, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा किसानों और युवाओं के लिए ठोस योजनाएं लाने का संकल्प जताया है।

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और पंचायत में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।चुनावी प्रचार के दौरान रोहित शर्मा का सादगीपूर्ण और सीधा संवाद लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। उनका नारा “अब सिर्फ विकास होगा” गांव-गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि रोहित न केवल समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा भी देते हैं।जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, देवनी पंचायत का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।

बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं का जोश, दोनों ही रोहित शर्मा के समर्थन में एकजुट होते नजर आ रहे हैं। गांव के हर वर्ग में यह भावना दिख रही है कि इस बार पंचायत में विकास को केंद्र में रखकर फैसला लिया जाएगा।

देवनी पंचायत में बढ़ता यह जनसमर्थन संकेत दे रहा है कि चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, लेकिन फिलहाल माहौल रोहित शर्मा के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है। अब देखना यह होगा कि जनता अपने वोट से इस उत्साह को किस दिशा में मोड़ती है।