युवा मंडल जब्बल का बाग ने किया हेल्थ वेलनेस के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

NAHAN-8.jpg

HNN/ नाहन

नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से पूरे जिला सिरमौर सहित युवाओं के लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट जागरूकता प्रोग्राम के तहत नाहन ब्लॉक में युवा मंडल जब्बल का बाग के द्वारा युवाओं के शारीरिक फिटनेस के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नाहन पंचायत उप प्रधान जय प्रकाश और नाहन एनवाईवी शीतल द्वारा युवाओं के शारीरिक फिटनेस के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर युवा मंडल जब्बल का बाग द्वारा दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।

इस प्रतियोगिता में कुल 40 युवा मौजूद थे, जिसमें से कुल 25 यूवाओ ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें शनाया ने प्रथम स्थान व मोहित ने द्वितीय तथा गायत्री ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर नाहन एनवाईवी शीतल द्वारा बताया कि नेहरू युवा केंद्र नाहन के तहत चलाए जा रहे युवाओं के जीवन के लिए आवश्यक मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट प्रोग्राम के तहत सभी ब्लॉको में प्लास्टिक इकट्ठा करना, नुक्कड़ नाटक, ज्ञान प्रतियोगिता, जल स्त्रोत की सफाई, शारीरिक फिटनेस, साइकिल रैली व अन्य विभिन्न प्रोग्राम के द्वारा गांव-गांव में जाकर युवाओं को युवा मंडल के द्वारा अपनी पंचायत में सभी युवाओं व लोगों को इस विषय पर जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नाहन पंचायत उप प्रधान जय प्रकाश, नाहन एनवाईवी शीतल, कैलाश व 40 युवा मौजूद थे।