Loading...

यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स

NEHA • 13 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने कहा है कि हम सबको सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अपनी भागेदारी सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का समाज के प्रति कुछ-न कुछ दायित्व है जिसे हमें बाखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों को भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए।


उपायुक्त सुमित खिम्टा आज शुक्रवार को नाहन में यूको बैंक व आरूही विकास संस्था (एवीएस) के तत्वधान में कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 27 स्ट्रीट लाइट्स नगर परिषद् नाहन को प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर अपने उद्गार प्रस्तुत कर रहे थे।


सुमित खिम्टा ने कहा कि सीएसआर के तहत यूको बैंक द्वारा भेंट की गई यह 27 स्ट्रीट लाइट्स नाहन नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इससे नाहन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए यूको बैंक और एवीएस संस्था के सहयोग की सराहना भी की।


नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने उपायुक्त के साथ यूको बैंक और एवीएस नाहन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल का स्वागत किया।  
 यूको बैंक के प्रबंधक  कुलवंत राय, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सनोज कुमार, सी.एम.एम. अखिलेश सिंह और एवीएस संस्था के सुनील नेपाक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।