लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूक्रेन से सकुशल घर लौटी बेटी, स्वजन ने पीएम और सीएम राहत कोष में..

SAPNA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। यूक्रेन में हज़ारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने की कवायद चल रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के भी कई छात्र यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं जिनके अभिभावक काफी ज्यादा चिंतित है। हालांकि इनमें से कई छात्र अब तक वापस घर लौट गए हैं इन्हीं में से एक है हमीरपुर की अंकिता ठाकुर।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही इस जंग में अंकिता ठाकुर वही फंस गई थी जोकि अब घर लौट आई है। अंकिता ठाकुर जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल की पंचायत अमरोह के गांव चुनहाल की रहने वाली है जोकि यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। अंकिता रविवार शाम को जैसे ही घर पहुंची तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों ने घर में प्रवेश से पहले अंकिता की आरती उतारी और उसे गले से लगाया। तो वही बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र झलेड़ी में चिकित्सक के पद पर तैनात अंकिता ठाकुर के पिता ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये का चेक भेजा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]