लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली शपथ

SAPNA THAKUR | 25 मार्च 2022 at 4:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार शपथ ले ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

इसके बाद सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जयवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। यहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]