लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूपी में एक बार फिर योगी सरकार का आधिकारिक ऐलान, चुना गया विधायक दल का नेता….

SAPNA THAKUR | 24 मार्च 2022 at 6:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश (यूपी) में एक बार फिर से योगी सरकार का जादू चल गया है। जी हां, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का आधिकारिक ऐलान होने के साथ ही उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इससे एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बन गई है। बता दें कि लखनऊ के लोकभवन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। योगी सरकार- 02 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]