लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव, पहाड़ी और हिंदी गीतों के साथ…

PRIYANKA THAKUR | 16 अक्तूबर 2021 at 2:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / राजगढ़

हर साल की तरह इस साल भी राजगढ़ में धूमधाम से दशहरा महोत्सव मनाया गया। दशहरा महोत्सव की शुरुआत शिरगुल मंदिर राजगढ़ के प्रांगण में विधिवत हवन से हुई। उसके बाद शाम को युवाओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नेहरू मैदान श्रीराम के जयकारो से गूंज उठा। कोरोना महामारी के लम्बे अंतराल के बाद पहली बार लोगों ने साथ मिलकर दशहरा महोत्सव मनाया।

वही , सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लोगो को कोरोना महामारी से सतर्क रहने को कहा और कोरोना की दूसरी डोज लगवाने का आग्रह किया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित किये गए इस महोत्सव में कलाकारों ने पहाड़ी और हिंदी गीतों के साथ लोगो का मनोरंजन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]