लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के गिरीश मेहता बने प्रधान, मुकेश गुरु आजाद के सर पर सजा महासचिव पद का ताज

Ankita | 25 फ़रवरी 2023 at 7:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

1600 कर्मचारियों ने किया था मतदान, शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनाव

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में आज शनिवार को संपन्न हुए राज्य कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के चुनाव में इस बार प्रधान पद गिरीश मेहता तथा महासचिव के पद पर मुकेश गुरु आजाद की जीत हुई है। प्रधान पद की दौड़ में शामिल रहे दो प्रत्याशियों तथा महासचिव पद के लिए 4 प्रत्याशियों को राज्य भर के 1600 कर्मचारियों ने मतदान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मतदान प्रक्रिया बड़ी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। तो वहीं इस जीत में भाग लेने वाले समस्त प्रत्याशियों और विजेता रहे प्रधान गिरीश मेहता व महासचिव मुकेश गुरु आजाद को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के डीजीएम बिशेषर शर्मा ने बधाई दी।

तो वहीं नवनिर्वाचित प्रधान गिरीश मेहता तथा महासचिव मुकेश गुरु आजाद ने अपनी जीत को लेकर समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रधान गिरीश मेहता तथा महासचिव मुकेश गुरु आजाद ने कहा कि यह उनकी ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के भरोसे की जीत हुई है।

जो कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे हैं वह उनको सब के सहयोग से मिलजुल कर उठाएंगे और समाधान निकालेंगे। इस आयोजित चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रबंधक मोहन दिलैक, वरिष्ठ प्रबंधक डीपी वर्मा, प्रबंधक देवेंद्र मेहता तथा राजेश शामिल रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]