राधाष्टमी के शाही स्नान पर डल झील में हजारों शिव भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
HNN/ चंबा
उत्तरी भारत की पवित्र मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान को हजारों शिव भक्तों ने डल झील में डुबकी लगाई। राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर शाही स्नान को डल झील पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इससे पहले संचुई गांव के त्रिलोचन महादेव के वंशज व मणिमहेश यात्रा के प्रमुख भागीदार शिव गुरों ने दोपहर बाद डल झील को पार करने की परंपरा का निर्वहन किया। उसके बाद ही राधाष्टमी के पावन पर्व के शाही स्नान की शुरूआत हुई।
हालांकि प्रशासन ने इस बार यात्रा को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया है, ऐसे में अभी श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। शाही स्नान के बाद जम्मू-कश्मीर से आए श्रद्धालुओं ने वापसी करना आरंभ कर दिया, जबकि कई ने डल किनारे ही डेरा जमा लिया।