लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रामनवमी के मौके पर शूलिनी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 2 साल बाद मां के जयकारों से गूंजा मंदिर

PRIYANKA THAKUR | 10 अप्रैल 2022 at 1:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

आज देश भर में रामनवमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं प्रदेश के जिला सोलन में भी रामनवमी पर मां शूलिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखी जा रही है। श्रद्धालु लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। तो वही मंदिर में तैनात पुलिस कर्मचारी भी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते पिछले 2 सालों से मंदिर में गिने-चुने श्रद्धालु ही पहुंच रहे थे। लेकिन इस बार यहां मंदिर में बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]