राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिद्ध चानो मंदिर में पूजा अर्चना कर टेका माथा
HNN/ हमीरपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमीरपुर के प्रसिद्ध ‘सिद्ध चानो’ मंदिर में शीश नवाया। शनिवार रात को वह अचानक ही ‘सिद्ध चानो’ मंदिर में पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने पहले माथा टेका और उसके बाद पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते कल मतदान करने के लिए जिला बिलासपुर पहुंचे थे।
जिसके बाद वह बिलासपुर से सीधा जिला हमीरपुर पहुंचे और यहां पर उन्होंने प्रसिद्ध ‘सिद्ध चानो’ मंदिर में माथा टेका। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीते रोज आने से पहले उनका परिवार भी एक दिन पहले यहां पूजा अर्चना करके लौटा था। उधर, मंदिर के महंत चमनलाल ने बताया कि जेपी नड्डा अपने कुछ साथियों के साथ माथा टेकने यहां पहुंचे थे। यहां पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और वह वापस अपने घर की तरफ लौट गए।