Loading...

राज्य स्तरीय एथलीट मीट में करियर अकादमी के छात्र खिलाड़ियों का हुआ चयन

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के करियर अकादमी स्कूल के तीन छात्रों का राज्य स्तर के खेलों लिए चयन हुआ है। बता दें 25 दिसंबर को पांवटा साहिब में 16 आयु वर्ग के लिए जिला स्तरीय एथलीट मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें करियर अकादमी स्कूल के छात्रों, श्रेष्ठ ने 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

वहीं अनिकेत ने रजत मेडल हासिल किया और शॉटपुट प्रतियोगिता में अक्षत ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। तीनों छात्रों का राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी और बच्चों को भविष्य में इस प्रकार के प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल के मैदान में भी अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं। निदेशक मनोज राठी, ललित राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट की है। इसके अलावा बच्चों को राज्य स्तरीय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।