Loading...

राष्ट्र निर्माण की ओर कदम: श्री रेणुका जी कॉलेज में पहली बार एनसीसी यूनिट शुरू, 53 युवाओं का हुआ चयन

Shailesh Saini • 13 Sep 2025 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह

सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। महाविद्यालय में पहली बार एनसीसी इकाई की स्थापना की गई है, जिससे विद्यार्थियों में भारी उत्साह है।

शनिवार को नाहन से आए एनसीसी सीओ द्वारा 53 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में 35 छात्राएं और 18 छात्र शामिल हैं।यह उपलब्धि महाविद्यालय को एक नई पहचान देगी।

शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल युवाओं की नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुशासन का विकास करेगी, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम और समाज सेवा की भावना को भी गहरा करेगी।

इससे ये विद्यार्थी भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरेंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने एनसीसी के सीटीओ डॉ. मिला राम चौहान और सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

यह उम्मीद जताई गई है कि यह इकाई भविष्य के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देगी और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।