लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 11:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के विकासखंड भोरंज में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। आग लगने से पीड़ित दुकानदार को करीब ढाई लाख का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार रेडीमेड कपड़ों की दुकान जो राम की है, उसमें अचानक आग लग गई। बंद दुकान से जब धुआं उठा तो आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी के टैंकर मंगाए और आग को बुझाने में जुट गए।

इस दौरान दुकान के मालिक को भी इस बारे में सूचित किया गया। आसपास के दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके चलते साथ लगती दुकाने समय रहते बचा ली गई। उधर, पंचायत प्रधान सरला देवी का कहना है कि दुकान जिला हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा पर होने के चलते बिलासपुर जिला में आती है। दुकानदार को काफी नुक्सान हुआ है, इस बारे में पटवारी को सूचना दे दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]