भाजपा ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक विनय कुमार पर सवाल उठाए हैं। रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यटन जैसे मुद्दों पर घेरते हुए 2027 में जनता द्वारा जवाब देने की बात कही गई।
सिरमौर/श्री रेणुका जी
तीन वर्षों के कार्यकाल पर उठाए सवाल
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल के बावजूद रेणुका विधानसभा क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि विधायक पूर्व में विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे पद पर भी रहे, लेकिन क्षेत्र को ठोस विकास नहीं मिल पाया।
रोजगार और पर्यटन पर चिंता
रावत ने कहा कि क्षेत्र के हजारों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन विकास की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भाजपा शासनकाल में श्री रेणुका जी से हरिपुरधार और चूड़धार तक रोपवे विजन की परिकल्पना की गई थी।
मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर सवाल
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है, जबकि शिक्षण संस्थानों में भी कई पद रिक्त पड़े हैं। सड़कों की खराब हालत पर चिंता जताते हुए उन्होंने हालिया दुर्घटना का उल्लेख किया और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
2027 में जवाब देने की चेतावनी
रावत ने कहा कि जनता ने विकास के लिए प्रतिनिधि चुना है, न कि दिखावे की राजनीति के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में रेणुका की जनता “वोट की चोट” से जवाब देगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group