उमेश शर्मा बने रोटरेक्ट क्लब सिल्ब सोलन के प्रधान, तो मानवी बनी सचिव
HNN / सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रोटरी क्लब सोलन के सौजन्य से शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट (सिल्ब) सोलन में युवाओं का रोटरेक्ट क्लब बनाया गया। मौके पर उमेश शर्मा को रोटरेक्ट क्लब सिल्ब सोलन का नवनियुक्त प्रधान और मानवी को नवनियुक्त सचिव चुना गया। रोटरी सोलन के प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि रोटरी सोलन ने युवाओं के लिए रोटरेक्ट क्लब सिल्ब बनाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह रोटरी का युवा विंग है, जिसमें 18 साल के ऊपर के युवा बच्चे रोटरी के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को करते हैं। रोटरेक्ट क्लब सिल्ब सोलन के नवनियुक्त प्रधान उमेश शर्मा और रोटरेक्ट क्लब के नवनियुक्त सचिव मानवी को रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वेद प्रकश काल्टा ने कॉलर पहनाकर उनका रोटरी परिवार में स्वागत किया। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वेद प्रकश काल्टा ने अपने भाषण में कहा कि रोटरेक्ट क्लब का काम सदैव सराहनीय रहा है।
उमेश शर्मा को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रोटरेक्ट क्लब सिल्ब में 25 के लगभग युवा जुड़े हैं और यह समय-समय पर समाज में फैली हुई कुरीतियों और समाज सेवा से जुड़े हुए कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





