रोड सेफ्टी क्लब और रोटरी क्लब ने आयोजित किया वाहन चालकों के लिए अवेयरनेस कैंप

CLUB-NAHAN.jpg

पहली बार चालकों को भी अवेयरनेस कैंप में बुला कर किया जागरूक और बताया सड़क पर सुरक्षा क्यों जरूरी….

HNN/

जिला मुख्यालय नाहन के एमसी मीटिंग हॉल में रोड सेफ्टी क्लब नाहन तथा रोटरी क्लब के अध्य्क्ष द्वारा संयुक्त रूपों से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एएसपी जिला सिरमौर सोमदत्त ने शिरकत करी। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि जब लोग मोबाइल फोन खरीदते हैं तो उसकी सुरक्षा को भी साथ-साथ सुनिश्चित करते हैं और उस पर कवर चढ़ाते हैं।

उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए बताया कि लोग अपनी जिंदगी के प्रति बिलकुल भी जागरूक नहीं हैं। लोग न तो गाड़ी चलते समय सीट बैल्ट लगाते हैं और न ही दोपहिया वाहन पर बैठते समय हैलमेट पहनते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपनी जान की परवाह किए बिना शराब का सेवन करके वाहनों का प्रयोग करते हैं।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि रोड सेफ्टी क्लब और रोटरी क्लब द्वारा संयुक्त रूप से जो जागरूकता शिविर चलाया गया है वह निश्चित ही सड़क पर सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वाहन के साथ लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी न केवल चालक बल्कि वाहन में बैठे अन्य व्यक्ति की जान को भी संकट में डालती है।

ऐसे में यदि कोई दुर्घटना हो जाये तो सबसे ज्यादा नुकसान उसके परिवार को ही उठाना पड़ता है। वहीं रोड सेफ्टी क्लब के अध्य्क्ष नरेंद्र तोमर और रोटरी क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता के द्वारा जागरूकता शिविर में आए चालकों और परिचालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि आजकल के युवा जोश में आकर स्पीड लिमिट को भूल बैठे हैं और निश्चित की गई स्पीड लिमिट को क्रॉस कर रहे हैं। जिस कारण आए दिन कई हादसे हो रहे है। इन हादसों को कम करने के लिए वाहन को स्पीड लिमिट में चलाना जरूरी है।