लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

Vicious-hands-on-jewelery-w.jpg

HNN/ शिमला

थाना बालूगंज क्षेत्र में लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ करने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में बलवीर सिंह उर्फ छैलू (37) पुत्र रूप सिंह, बजरोली पुल और पवन (33) पुत्र दौलत राम, गांव धार और जितेंद्र (43) गांव सैंज, उपमंडल ठियोग निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर इन्हे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

बता दें, शहर के टूटू क्षेत्र में 19 नवंबर को इन शातिरों ने धर्मपाल के क्वार्टर में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान उक्त शातिर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर गए थे। जिसके बाद पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने गहनता से छानबीन की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए सोने के कुछ आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि शातिरों ने चोरी किया कुछ सामान ठियोग के एक सर्राफा व्यापारी जितेंद्र को बेच दिया था।