HNN / मंडी
जिला मंडी में आज लावारिस मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक चालक गाड़ी समेत नहर में समा गया। इसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने रस्सी से कार के डूबने से पहले चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बता दें कि चालक सुंदर नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ लावारिस पशु रास्ते में आ गए जिन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। उधर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कार चालक बिल्कुल सुरक्षित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





