HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह की शुरुआत बर्फबारी से हुई है। बता दें कि प्रदेश में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे एक तरफ जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लोग कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर भी तेज हो गई है। बता दें कि लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा और मंडी की ऊंची चोटिया बर्फ से लकदक हो गई है। लाहौल-स्पीति की बात करें तो यहां पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारी बर्फबारी के कारण तापमान माइनस में चला गया है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भी भारी हिमपात दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने अटल टनल को फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
अब सैलानियों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति रहेगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर ना जाएं। भारी बर्फबारी होने से उनको नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





