Loading...

वक़्फ़ बिल पर आरोप : प्रतिभा सिंह का अनुराग ठाकुर को करारा जवाब

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Apr 2025 • 1 Min Read

कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप, माफी की मांग

शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने वक़्फ़ बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप को पूरी तरह निराधार व तथ्यों से परे बताया है।

आरोपों का खंडन और माफी की मांग

प्रतिभा सिंह ने सांसद अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा है कि वह झूठ बोलकर संसद व देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को गुमराह नहीं कर सकती। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से कांग्रेस नेताओं पर लगाए झूठे आरोपों के लिए माफी मांगने को कहा है।

धरना प्रदर्शन की घोषणा

कल 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे कांग्रेस जिला शिमला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी करेगी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी नेता व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।