HNN/ ऊना
हरोली के तहत गांव पंडोगा में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अब टीम ने लकड़ी से लदे 2 ट्रकों को पकड़ा है। हालांकि, चालकों के पास परमिट तो था परंतु दोनों ही वाहनों में परमिट से ज्यादा व अन्य किस्म की लकड़ियां पाई गई जिसके आधार पर टीम द्वारा दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव पंडोगा में नाका लगाया हुआ था। वन विभाग ऊना के रेंज अधिकारी संजीव ठाकुर की अगुवाई में की गई इस कार्यवाही के तहत दो ट्रकों को जाँच के लिए रुकवाया गया जोकि ऊना की ओर से आ रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब टीम द्वारा दोनों ट्रकों की जांच की गई तो उसमें लकड़ियां भरी हुई पाई गई। लिहाज़ा चालकों को जब लकड़ी से सम्बंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो ट्रक में परमिट से ज्यादा व अन्य अलग किस्म की लकड़ी पाई गई, जिसके चलते रेंज अधिकारी ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





