भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया, क्योंकि भारत आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। आख़िरी गेंद तक चले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुक़ाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 274 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालाँकि एक ओवर में कभी भारत की जीत नजर आ रही थी तो कभी साउथ अफ्रीका की, मगर आखिरी ओवर की 5वीं गेंद दीप्ति शर्मा ने नो बॉल फेंक दी, जिसने भारत के हाथ से मुकाबला भी दूर कर दिया। ऐसे में मिताली राज की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आखिरी लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
इन टीमों के बीच में होगा सेमीफाइनल
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारत के बाहर होने के साथ ही तय हो गया है कि महिला वर्ल्डकप के सेमीफाइनल किन टीमों के बीच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज़ से होनी है, जबकि साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





