Loading...

वामन द्वादशी उत्सव पर नाहन में निकली भव्य शोभा यात्राएं

Ankita • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर का मुख्यालय नाहन आज मंगलवार को भक्तिरस से सरोबार रहा। भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के सम्मान में आयोजित वामन द्वादशी उत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई।

पालकियों में सुसज्जित होकर निकली देवताओं की पालकियां आकर्षण का केंद्र रही। नाहन स्थित बड़ा चौक में देव समागम का अदभुत नजारा देखने को मिला। देव मिलन के आलौकिक और अदभुत नजारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।

बड़ा चौक में हुए देव मिलन के बाद पूरे नाहन शहर में भव्य शोभायात्रा निकली। देवताओं के दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान वामन के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।