विक्रमादित्य ने किया चंबा में पुल का उद्घाटन, इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश
HNN/ चंबा
चंबा-तीसा-किलाड़ रोड को नई डबल लेन पुल की सौगात मिली है। लोक निर्माण,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंबा के चरह क्षेत्र के तहत चंबा-तीसा-किलाड़ रोड़ पर डबल लेन पुल का उद्घाटन किया है।
यह पुल 45 मीटर लंबा है। इसके साथ ही उन्होंने वहा सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण तृतीय के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाने का ऐलान किया।
उन्होंने यहां इंडोर खेल स्टेडियम बनाने जमीन के चयन का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब के सहयोग से विकास कार्य को अंजाम दे रही है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी इस दौरान कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा इस दौरान विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने भी इस दौरान अपने विचार रखे।
