विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए कांटा- प्रताप सिंह रावत
रावत बोले- विक्रमादित्य से लोकसभा चुनाव लड़वा कर उनका राजनीतिक कैरियर खत्म करना चाहते सुक्खू
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से लोकसभा चुनाव लड़वा कर उनका राजनीतिक कैरियर खत्म करना चाहते हैं।
रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भली-भांति जानते हैं कि अभी प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं है। इसलिए वह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव लड़वा रहे हैं।
रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पिछले दिनों अपने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्य प्रणाली से खुश नहीं है।
क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जो प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी उसमें से आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है जिससे प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो चुका है।
रावत ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए कांटा है। इसलिए वह विक्रमादित्य सिंह से लोकसभा चुनाव लड़वा कर उनका राजनीतिक कैरियर खराब करना चाहते हैं।
रावत ने अपने जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने बताया कि देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के झांसे में आने वाली नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठी गारंटी देते हैं। इसलिए देश हुआ प्रदेश की जनता अब सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है।