Loading...

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में 27 अगस्त को बिजली रहेगी बंद…..

Ankita • 25 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 27 अगस्त को विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. अभिषेक चंदेल ने दी।

उन्होंने बताया कि लाईनों के उचित रखरखाव के चलते विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में नंगल कला, टाहलीवाल, मानुवाल, बट कलां, ललड़ी, पालकवाह, कुंगडत, हीरा, धुग्गे, नंगल खुर्द, चंदपुर, करमपुर, भदोड़ी, गुरपलाह, बाथू और बाथड़ी में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ई. अभिषेक चंदेल ने बताया कि इन क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।