विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 21 और 22 जून को सिरमौर दौरे पर , करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

हिमाचल न्यूज़ | लेटेस्ट हिमाचल न्यूज़

भरोग बनेड़ी में साइंस लैब भवन का उद्घाटन, नाड़ी में सड़क का करेंगे शिलान्यास

नाहन

विधानसभा उपाध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे की जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी

विभिन्न विकास कार्यों के कार्यक्रम में लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 21 और 22 जून को दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को सरकारी प्रवक्ता ने साझा की।

भरोग बनेड़ी में साइंस लैब का उद्घाटन
प्रवक्ता ने बताया कि 21 जून को प्रातः 11 बजे विनय कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी में नव निर्मित साइंस लैब भवन का उद्घाटन करेंगे।

नाड़ी में सड़क मार्ग का शिलान्यास
22 जून को दोपहर 12 बजे वे नाड़ी क्षेत्र में दादुआ से नाड़ी सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करेंगे।