नाहन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, गिरी नदी हादसे में मृतक के परिजनों से मिले
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सिरमौर जिले के प्रवास के दौरान धारटीधार क्षेत्र के गांव गारला, क्यारटू और बकाहन का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवार से मुलाकात
विनय कुमार ने ठाकर गवाणा निवासी रूप लाल के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी हाल ही में गिरी नदी में बहने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला समीक्षा बैठक
इससे पहले उपाध्यक्ष ने नाहन स्थित उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए बेहतर समन्वय और कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए।
साथ रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव मित्र सिंह तोमर, जोन अध्यक्ष धारटीधार मोहन शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नीमा ठाकुर, तहसीलदार ददाहू, एसडीओ जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग, एसएचओ रेणुकाजी प्रिया चौहान समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





