Loading...

विधायक ने राजकीय महाविद्यालय चंबा में 29 मेधावी छात्रों को वितरित किए टेबलेट

Ankita 27 Dec 2023 Edited 27 Dec 1 min read

HNN/ चंबा

विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय महाविद्यालय चंबा में श्री निवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आये 29 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए।

नीरज नैय्यर ने मेधावियों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने व प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें शैक्षणिक करियर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति कार्यक्रम और अन्य आकर्षक योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री निवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना मेधावी छात्रों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। यह योजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी महत्वाकांक्षी योजना है जिससे पूरे हिमाचल में स्कूल व महाविद्यालय के लगभग 20 हज़ार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा द्वारा मुख्यतिथि शॉल, टोपी व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर अविनाश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जिला चंबा के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों व निजी महाविद्यालय के 2021-22 बैच के 29 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर लाभान्वित किया गया।