HNN/ चंबा
जिला चंबा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खज्जियार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खज्जीनाग मेले का सदर विधायक पवन नैयर ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खज्जियार जिला का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। खज्जियार पर्यटन स्थल को और अधिक विकसित किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अच्छी सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि खज्जियार में प्रसिद्ध झील की खूबसूरती को संजोए रखने के लिए झील से गाद निकालने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत खज्जियार में युवाओं को अच्छी खेल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इनडोर स्टेडियम के साथ साथ जिम खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विधायक ने गांव द्रव से लेकर पंजियारा तक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मेले में स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





