विधायक सोलंकी ने माता बाला सुंदरी मंदिर में मां तेरा प्यार चाहिदा भजन का किया विमोचन
HNN/नाहन
विधायक सोलंकी ने मां तेरा प्यार चाहिदा भजन का विमोचन माता बाला सुंदरी मंदिर में किया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने मंदिर माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में भजन के गायक विशु विशाल को भजन के विमोचन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भजन के गायक विश्व विशाल ने बताया कि उन्होंने इससे पहले बाबा बालक नाथ जी का भजन भक्तों के लिए पेश किया था जिसका बाबा जी के भक्तों में काफी उत्साह रहा व भजन काफी सराहनीय भी रहा है।
विशाल ने बताया कि गब्बर पंछी द्वारा लिखित इस भजन का वीडियो शूट माता बाला सुंदरी मंदिर में ही किया गया है। जिसका संगीत पासी केसरी व द्वारा वीडियो पानीपत के रमन जॉन द्वारा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि माता बाला सुंदरी का बनाया गया भजन माता के भक्तों को काफी पसंद आएगा और यह भजन काफी ऊंचाइयों तक जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर, महामाया बाला सुंदरी मंदिर के प्रबंधक विजय पाल सिंह, सुमित सिंह, उपेंद्र कुमार, निखिल कुमार व मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।
