लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर लगे हत्या के आरोप

SAPNA THAKUR | 21 नवंबर 2022 at 3:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक विवाहिता की बच्चे को जन्म देने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वही मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने के गंभीर आरोप जड़ते हुए इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भी आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

कोटखाई के ग्लेहा गांव निवासी प्यारे लाल ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी परीक्षा की शादी 07 नवंबर 2021 को ठियोग के रहने वाले नरेंद्र के साथ हुई थी। शिकायत के मुताबिक, जब परीक्षा सात माह की गर्भवती थी, तो पति व सास-ससुर ने उसे मायके में छोड़ दिया। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पेट में उसका बच्चा नहीं है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

24 अगस्त 2022 को डिलीवरी के बाद ससुराल पक्ष परीक्षा को अपने घर ले गए और 6 सितंबर 2022 को उसकी बेटी की मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की मौत के पीछे ससुरालियों का ही हाथ है। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]