HNN/ बिलासपुर
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पर शीश नवाने पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक तकरीबन 25 हजार भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाया गया। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मंदिर में माथा टेकने भेजा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा ने बताया कि रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान तकरीबन 25 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





